फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंबल से चमन: सीएम योगी बोले- 'जातियों में बंटी पीढ़ी चुकाएगी कीमत', भटहट-बांसस्थान अब बनेगा चमन की घाटी

Sun, 12 Jul 2026 10:55 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 12 Jul 2026 10:55 AM IST
सार

सीएम योगी शनिवार शाम गोरखपुर में भटहट-बांसस्थान फोरलेन सहित करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही अच्छे वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

विज्ञापन
CM Yogi in Gorakhpur, A price will have to be paid if divided along caste lines.
गोदभराई की रस्म पूरी करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फोरलेन सड़कें उन स्थानों पर भी बन रही हैं जहां के बारे में कोई सोचता भी नहीं था। भटहट-बांसस्थान को कभी चंबल की घाटी कहा जाता था, अब यह चमन की घाटी बनेगा। इसी तरह चिउटहां-कोनी मार्ग भी फोरलेन हो रहा है।


उन्होंने लोगों को विकास के लिए एकजुट रहने की सीख देते हुए कहा कि यदि हम जातियों में बंटे तो इसकी कीमत वर्तमान और भावी पीढ़ी को चुकानी पड़ेगी। सीएम योगी शनिवार शाम गोरखपुर में भटहट-बांसस्थान फोरलेन सहित करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
CM Yogi in Gorakhpur, A price will have to be paid if divided along caste lines.
मंच पर सीएम योगी संग अन्य जनप्रतिनिधि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही अच्छे वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। रोड कनेक्टिविटी को विकास के लिए अपरिहार्य बताते हुए कहा कि जितनी अच्छी कनेक्टिविटी होगी, विकास की स्पीड उतनी ही तेज होगी। जब प्रगति तेजी से होगी तो व्यक्ति, समाज और देश की समृद्धि होगी। समृद्धि से ही खुशहाली आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों के मन में कोई दुविधा नहीं है। यहां हर चेहरे पर खुशहाली दिख रही है। इस क्षेत्र के लोगों के घर तक विकास कार्यों की दस्तक हो रही है। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियों में चीनी मिल, आयुष विश्वविद्यालय, निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन सड़क आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास की यह गति, आर्थिक प्रगति को भी बढ़ाने में सहायक होगी।
CM Yogi in Gorakhpur, A price will have to be paid if divided along caste lines.
सीएम योगी ने लोकार्पण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोदी-योगी के नाम पर वोट विकास की गारंटी : रवि किशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मोदी और योगी के नाम पर दिए गए वोट की ही ताकत है कि जो मार्ग पूर्व की सरकार में चलने लायक नहीं था, अब वह फोरलेन के रूप में चमक उठा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व, कर्मठता और कार्यशैली पर एक आल्हा भी सुनाया। पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi in Gorakhpur, A price will have to be paid if divided along caste lines.
सीएम योगी बच्चे को अन्नप्राशन कराते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन, बच्चों को कराया अन्नप्राशन
सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टाॅल पर जाकर संबंधित विभाग की उपलब्धियों की जानकारी ली और उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के स्टाॅल पर बच्चों को अन्नप्राशन कराया।

उन्होंने बच्चों को प्यार, आशीर्वाद के साथ उपहार प्रदान किया। जनसभा को संबोधित करने से पूर्व सीएम योगी ने बांसस्थान स्थित वामंत माता मंदिर में दर्शन, पूजन किया। उन्होंने माता की आराधना कर लोक मंगल और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
CM Yogi in Gorakhpur, A price will have to be paid if divided along caste lines.
बच्चे को दुलार करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप आदि देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थी हलवाई रंजीत शर्मा व इंदु पासवान को टूलकिट, सीएम युवा योजना की लाभार्थी रूपकला को सिलाई सेंटर के लिए 2 लाख रुपये के ऋण का चेक सौंपा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed