स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद: व्यापारियों का दो पक्ष आपस में भिड़ा, दूकान पर फेंके ईंट-पत्थर; पांच घायल
बेतियाहाता निवासी संजय टिबडेवाल, कन्हैया टिबड़ेवाल व प्रभात रंजन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान के पास स्थित गोदाम के बगल में रहने वाले किरायेदारों से स्कूटी खड़ी करने के लिए कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर राकेश वर्मा, रितिक वर्मा, आदित्य गुप्ता, निहाल गुप्ता समेत 5-6 लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती रोड स्थित कमला मेंसन बिल्डिंग में स्कूटी खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि किराएदारों ने व्यापारियों से मारपीट कर दुकान पर ईंट पत्थर भी फेंके। मारपीट में पांच लोगों को चोट आई हैं। पुलिस ने राकेश वर्मा, रितिक वर्मा, आदित्य गुप्ता, निहाल गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेतियाहाता निवासी संजय टिबडेवाल, कन्हैया टिबड़ेवाल व प्रभात रंजन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान के पास स्थित गोदाम के बगल में रहने वाले किरायेदारों से स्कूटी खड़ी करने के लिए कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर राकेश वर्मा, रितिक वर्मा, आदित्य गुप्ता, निहाल गुप्ता समेत 5-6 लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
हमले में संजय टिबड़ेवाल समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने दुकान के अंदर भी ईंट-पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि संजय के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।