यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर से आनंद विहार व एलटीटी के चलेगी दो होली स्पेशल, जानिए पूरा शेड्यूल
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खलीलाबाद- बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लक्ष्य निर्धारित कर पूरी की जा रही है। खलीलाबाद से बांसी के मध्य भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिस व गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
05015 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल 14 मार्च को गोरखपुर से रात 8.55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा दूसरे दिन लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद से छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05016 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल 15 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर रात में 02.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 14, तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
17 मार्च को रवाना होगी गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल
05059 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूलित होली विशेष गाड़ी 17 मार्च को गोरखपुर से रात 8.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 7.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर वातानुकूलित होली स्पेशल 19 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर रात में 12.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
खलीलाबाद- बहराइच नई रेल लाइन : आपत्तियों के लिए 60 दिन का समय
खलीलाबाद- बहराइच नई रेल लाइन के लिए संत कबीरनगर में पड़ने वाली भूमि का सामाजिक समाघात निर्धारण अध्ययन पूरा हो गया है। आपत्तियों के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे ने भूमि अधिग्रहण के लिए संत कबीर नगर को 110 तथा सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन को 55 करोड़ आवंटित कर दिया है। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक लगभग 55 किमी रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने 82 गांव के 260 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर संबंधित जिला प्रशासन को सौंप दिया है।
संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच सहित कुल पांच जनपद को जोड़ने वाले गोरखपुर बहराइच नए रेलमार्ग में कुल 32 स्टेशन होंगे। इस रेलमार्ग के निर्माण के लिए कुल 1060 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। नई रेल लाइन को भी अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लायक बनाया जाएगा।
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खलीलाबाद- बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लक्ष्य निर्धारित कर पूरी की जा रही है। खलीलाबाद से बांसी के मध्य भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।