सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two matches were played in the Inter Cricket Club League.

Gorakhpur News: हॉक स्पोर्ट्स और केसीए रेड विजयी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played in the Inter Cricket Club League.
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्रिकेट क्लब लीग के सुपर लीग चरण में बुधवार को हॉक स्पोर्ट्स और केसीए रेड ने अपने-अपने मैच जीत लिए। ए-डिवीजन के मुकाबले में हॉक स्पोर्ट्स ने एनएस क्रिकेट एकेडमी को 62 रनों से हराया, जबकि बी-डिवीजन में केसीए रेड ने प्रकाश क्रिकेट एकेडमी को 17 रनों से पराजित किया।
Trending Videos

एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए ए-डिवीजन के मैच में हॉक स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन पाल ने 86 गेंदों पर 111 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा नीरज यादव ने 59 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस एकेडमी की टीम 34.2 ओवर में 192 रन पर सिमट गई। कप्तान यश ने 45 रन और नेहल ने 44 रन की पारी खेली। हॉक स्पोर्ट्स के आदित्य प्रजापति ने तीन विकेट, सत्यम प्रकाश यादव ने दो विकेट लिए। सचिन पाल को शतक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बी-डिवीजन के मुकाबले में केसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में 148 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम सिंह ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रकाश क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.2 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। कप्तान आशीष शुक्ल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। केसीए रेड की ओर से सुधांशु तिवारी ने चार, उत्कर्ष मिश्र ने तीन और अमन सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया। सुधांशु तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed