सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two matches were played under the Inter Club Cricket League.

क्रिकट : अचीवर्स 11 बी और टाइम वॉच की शानदार जीत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played under the Inter Club Cricket League.
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग 2025-26 (बी डिवीजन) में खेले गए मुकाबलों में अचीवर्स 11 बी और टाइम वॉच टीमों ने शानदार प्रदर्शन जीत दर्ज की।
Trending Videos


एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए सुपर फोर मुकाबले में अचीवर्स 11 बी ने केएस संस्कृति को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएस संस्कृति की टीम 22.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से दीपांकर सिंह ने 22 और सक्षम श्रीवास्तव ने 17 रन बनाए। अचीवर्स 11 बी के रंजीत निषाद ने 4 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।
जवाब में उतरी अचीवर्स 11 बी की टीम ने 98 रनों का लक्ष्य मात्र 17 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिवम यादव ने 14 गेंदों पर 29 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान प्रड्डी सिंह ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। रंजीत को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ अचीवर्स 11 बी ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए सुपर लीग मुकाबले में टाइम वॉच ने लुत्तुर क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लुत्तुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 66 रन पर ऑलआउट हो गई। आकाश प्रताप सिंह ने 22 रन बनाए। टाइम वॉच के इमरान अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि अलंकृत ने 3 विकेट लिए। 67 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइम वॉच ने 20.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 68 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिखर कुमार ने 26 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने नाबाद 10 रन का योगदान दिया। इमरान अली को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed