{"_id":"69ac8d641b5a66e38409e053","slug":"uncontrolled-dumper-ran-for-100-meters-on-the-divider-three-poles-damaged-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1250137-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डिवाइडर पर 100 मीटर तक चला अनियंत्रित डंपर, तीन पोल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डिवाइडर पर 100 मीटर तक चला अनियंत्रित डंपर, तीन पोल क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़ा डंपर
विज्ञापन
- गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा गांव के पास हुआ हादसा
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा गांव के पास शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डंपर करीब 100 मीटर तक डिवाइडर पर चलता रहा। हादसे में स्ट्रीट लाइट के तीन पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर का एक पहिया टूटने और बॉडी के डिवाइडर से टकराने के बाद ही रुक पाया। हादसे में एक स्ट्रीट लाइट का पोल डंपर के ऊपर गिर गया, जबकि दूसरा पोल ठीक सामने डिवाइडर पर जा गिरा। डंपर में मिट्टी लदी हुई थी लेकिन इसे ढका नहीं गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रात के समय डंपर चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिस कारण इस मार्ग पर बार-बार दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे क्रेन की मदद से डंपर को डिवाइडर से हटाया गया।
इस संबंध में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्टेयरिंग फेल होने के कारण डंपर का डिवाइडर पर चढ़ना प्रतीत होता है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos