सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Under-12 cricket tournament match

Gorakhpur News: आर्यन के तूफानी शतक से हॉक स्पोर्ट्स ने पावरप्ले एकेडमी को हराया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Under-12 cricket tournament match
विज्ञापन
गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स कुसम्ही के मैदान पर खेले गए अंडर-12 क्रिकेट मैच में हॉक स्पोर्ट्स ने पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी को 164 रनों के अंतर से शिकस्त दी। मैच के हीरो कप्तान आर्यन यादव रहे, जिन्होंने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली।
Trending Videos


टॉस जीतकर पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो उनके लिए भारी साबित हुआ। हॉक स्पोर्ट्स ने निर्धारित 30 ओवरों में केवल एक विकेट खोकर 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दूसरे विकेट के लिए कप्तान आर्यन यादव और चैतन्य रॉय के बीच 221 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। आर्यन यादव ने 102 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से नाबाद 132 रन बनाए। चैतन्य रॉय ने 28 रनों का योगदान दिया। पावरप्ले एकेडमी की ओर से एकमात्र विकेट अनग मिश्रा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम हॉक स्पोर्ट्स की धारदार गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 23.2 ओवरों में महज 66 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रखर पाठक ने सर्वाधिक 18 रन, उर्जित मिश्रा ने नौ और अनग मिश्रा ने छह रन बनाए। हॉक स्पोर्ट्स के लिए गेंदबाजी में प्रत्यूष सिंह ने घातक प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। अंश यादव को तीन और तस्या चौधरी को दो सफलता मिलीं। शानदार बल्लेबाजी के लिए आर्यन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed