{"_id":"69c05afee95bf7ad95003706","slug":"university-sports-college-maharana-pratap-chowk-gurung-and-traffic-tiraha-will-be-redesigned-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1265992-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 11 करोड़ से पांच चौराहों का होगा सुंदरीकरण, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 11 करोड़ से पांच चौराहों का होगा सुंदरीकरण, प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉलेज, महाराणा प्रताप चौक, गुरुंग व यातायात तिराहा दोबारा डिजाइन होगा
गोरखपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना में महानगर के पांच चौराहों का नए सिरे से सुंदरीकरण एवं डिजाइन की परियोजना के लिए नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महानगर के यातायात चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा और गुरुंग तिराहा के सुंदरीकरण पर 10 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये खर्च होंगे।
व्यय वित्त समिति से परियोजना के स्वीकृति मिलने की प्रत्याशा में नगर निगम ने ई-टेंडर का प्रकाशन रविवार को कर दिया। 14 अप्रैल तक निविदा अपलोड की जा सकेगी, उसी दिन तकनीकी विड खोली जाएगी। इन चौराहों को इस तरह री-डिजाइन किया जाएगा कि अनावश्यक ट्रैफिक कंजेशन समाप्त हो। वाहनों की लेन व्यवस्था स्पष्ट रहे। पैदल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पाथवे, स्पष्ट जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली आधुनिक बनाई जाएगी। आकर्षक एलईडी लाइटिंग, हरियाली, सजावटी पौधरोपण और थीम आधारित संरचनाएं विकसित की जाएंगी। कुछ प्रमुख चौराहों पर शहर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले आकर्षक स्कल्पचर भी स्थापित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय चौराहे का 177.69, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे का 308.35, गुरुंग तिराहे का 211.80 , यातायात तिराहे का 203.38 और महाराणा प्रताप चौक का 195.04 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा।
--
राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना में पांच चौराहों के री डिजाइन एवं सौंदर्यीकरण के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति एवं शासनादेश भी जारी हो जाएगा।
- अमित शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
Trending Videos