{"_id":"69c846ac4ba18fa3d8025c02","slug":"view-cutters-are-being-installed-on-mohaddipur-asuran-and-surajkund-overbridges-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1272295-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के सभी ओवरब्रिज पर लग रहे व्यू कटर, चीनी मांझे से बचेगी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के सभी ओवरब्रिज पर लग रहे व्यू कटर, चीनी मांझे से बचेगी गर्दन
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहद्दीपुर, असुरन और सूरजकुंड ओवरब्रिज पर लगाए जा रहे हैं व्यू कटर
लोक निर्माण विभाग की ओर से की जा रही व्यवस्था
गोरखपुर। शहर के व्यस्त ओवरब्रिजों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए अब सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर के प्रमुख ओवरब्रिजों पर ‘व्यू कटर’ लगाए जा रहे हैं, जिससे चीनी मांझे से होने वाले हादसों और अन्य जोखिमों को कम किया जा सके।
पहले चरण में मोहद्दीपुर, असुरन और सूरजकुंड ओवरब्रिज पर व्यू कटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार के अनुसार, यह कदम उन घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है, जिनमें चीनी मांझे की वजह से राहगीरों की गर्दन कटने या गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसके अलावा ओवरब्रिज से कूदने जैसे हादसों को रोकने में भी यह व्यवस्था कारगर साबित होगी। अगले चरण में शहर के अन्य ओवरब्रिजों पर भी इसे लागू किया जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल होने वाला चीनी मांझा शहर में बड़ी समस्या बनकर उभरा है। यह मांझा बेहद मजबूत और धारदार होता है, जो ओवरब्रिज से गुजरने वाले बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कई मामलों में इससे गंभीर चोटें भी लग चुकी हैं।
इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए लगाए जा रहे व्यू कटर एक तरह से सुरक्षा जाल का काम करेंगे। इनकी ऊंचाई अधिक होने के साथ ही इनकी बनावट घनी जालीदार रखी जा रही है, ताकि पतंग या मांझा ओवरब्रिज के ऊपर सड़क तक न पहुंच सके। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
Trending Videos