{"_id":"69dab87a268653a86d0a7861","slug":"viral-patients-increased-due-to-fluctuations-in-temperature-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1286797-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चार दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी के कारण लोगों की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इसका असर सीधे तौर पर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसके चलते वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। बच्चों में बुखार, खांसी और गले में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1671 मरीज पहुंचे। जनरल ओपीडी में 396 मरीज देखे गए। वहीं, चेस्ट में 90, आंख में 146 और चर्म रोग विभाग में 189 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे कम आयुष की ओपीडी में 11 मरीज पहुंचे।
शहर के महादेव झारखंडी के रहने वाले किशोर ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बुखार, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत है, जो मौसम बदलने के बाद शुरू हुई। वहीं, बिछिया की रहने वाली सुनीता ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण कमजोरी और सांस लेने में परेशानी हो रही है।
इस संबंध में जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही भी वायरल संक्रमण को बढ़ा सकती है, इसलिए समय पर इलाज और बचाव जरूरी होता है।
Trending Videos