सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather in Gorakhpur has been pleasant since morning. There is light rain, and cool winds have been blowing

Gorakhpur Weather Today: सुबह से ही रिमझिम गिरी बारिश की बूंदे, साथ में ठंडी हवाएं- मौसम हुआ सुहाना

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने बुधवार को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद जताई थी। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट भी आई है। हालांकि इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

Weather in Gorakhpur has been pleasant since morning. There is light rain, and cool winds have been blowing
मौसम हुआ सुहाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मौसम का मिजाज बुधवार की सुबह से ही बदला-बदला सा रहा। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश सुबह से ही शुरू हो गई। गर्मी के बाद अचानक से बदले इस मौसम में लोगों ने राहत की सांस ली। हल्की बारिश में भी लोग अपने काम को लेकर आते-जाते दिखे। 

Trending Videos


मौसम विभाग ने बुधवार को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद जताई थी। बारिश के कारण तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। हालांकि इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर तिब्बत की ओर बढ़ रहा है। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल मेंं 5000 फीट की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बन गया है। इसका असर दिखने लगा है। बुधवार को भी तेज गति से हवाएं चलेंगी और आसमान मेंं बादल भी छाने लगेंगे। बूंदाबांदी से लेकर कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव का असर बृहस्पतिवार तक रहेगा। शुक्रवार से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान अधिकतम 36.4 और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed