सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will continue to look after the CPRO's work until new posting, achieved many achievements in seven years tenure

Gorakhpur News: वरिष्ठ मंडल इंजीनियर बने एनईआर के सीपीआरओ पंकज सिंह

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Will continue to look after the CPRO's work until new posting, achieved many achievements in seven years tenure
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं एनईआर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पंकज कुमार सिंह का तबादला लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पद पर हुआ है। नए सीपीआरओ की तैनाती तक अभी पंकज सिंह ही कार्यभार संभालेंगे।
Trending Videos

पंकज कुमार सिंह ने जून 2019 में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में ढेर सारी उपलब्धियां हैं। बतौर सीपीआरओ रहते उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास से जुड़ी पुस्तक ए जर्नी ऑफ छोटी लाइन का संपादन किया। महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में धरोहर कक्ष का निर्माण, कोविड और महाकुंभ के समय अधिकारियों के साथ समन्वय, गोरखपुर स्टेशन पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनईआर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रहते हुए पोलैंड में 2024 में आयोजित वर्ल्ड रेलवे बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिनिधिमंडल प्रमुख के तौर पर प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2023 में एशियन गेम्स में पहली बार एनईआर के आठ खिलाड़ी भाग लिए और क्रिकेट में पहली बार एनईआर विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed