सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women are wearing lenses to attend parties and weddings.

Gorakhpur News: सस्ते कलरफुल लेंस बन रहे आंखों के लिए खतरा, खूबसूरती के चक्कर में बढ़ रहा संक्रमण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Women are wearing lenses to attend parties and weddings.
विज्ञापन
- पार्टियों और शादियों में जाने के लिए महिलाएं लगा रही हैं लेंस
Trending Videos

- डॉक्टरों ने बताया, लेंस के गलत प्रयोग से आंखों में हो सकता है घाव

गोरखपुर। आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सस्ते कलरफुल कॉन्टैक्ट लेंस अब स्वास्थ्य के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। फोटोशूट, शादियों और पार्टियों में आकर्षक दिखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं इन लेंस का उपयोग कर रही हैं, लेकिन डॉक्टरों ने इसके गलत और बिना सलाह के इस्तेमाल को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
बाजार में आसानी से मिलने वाले सस्ते और बिना गुणवत्ता जांच के कलरफुल लेंस आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें अक्सर बिना किसी नेत्र विशेषज्ञ की सलाह के खरीद लिया जाता है और सही तरीके से इस्तेमाल या साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्का ने बताया कि गलत तरीके से लेंस पहनने या लंबे समय तक लगाने से आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में आंख की सतह पर घाव (कॉर्नियल अल्सर) तक बन सकता है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। समय पर इलाज न कराने पर इसका असर दृष्टि पर भी स्थायी रूप से पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, जो सस्ते कॉस्मेटिक लेंस के उपयोग के बाद आंखों में संक्रमण या एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जांच में पाया गया कि अधिकांश लोग लेंस पहनने और निकालने के दौरान साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करते। कई बार दूसरे का लेंस इस्तेमाल करना या बिना सॉल्यूशन के लेंस साफ करना भी समस्या को बढ़ा देता है।

18 से 35 साल के लोग ज्यादा करते हैं उपयोग
लेंस दो प्रकार के होते हैं- ऑप्टिकल और कॉस्मेटिक। ऑप्टिकल लेंस डॉक्टर की सलाह से चश्मे के विकल्प के रूप में लगाए जाते हैं, जबकि कॉस्मेटिक लेंस आंखों को सुंदर दिखाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लोग इनका सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। सही जानकारी के अभाव में इनका अधिक उपयोग आंखों की नमी को प्रभावित करता है।

लेंस के नुकसान
लंबे समय तक उपयोग से एलर्जी, खुजली, जलन और आंखों से पानी आना।
आंखों में धुंधलापन और संक्रमण की समस्या।
मेकअप के केमिकल आंखों में जाने से संक्रमण का खतरा।
गलत तरीके से लेंस लगाने से आंखों में घाव हो सकता है, जिससे रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed