सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   YouTuber befriends woman on Instagram, blackmails her

UP: इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर ने की दोस्ती, बनाया आपत्तिजनक वीडियो- महिला को कर रहा ब्लैकमेल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
सार

महिला का आरोप है कि युवक ने पहले खुद को मददगार बताते हुए फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच दिया और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि उसने झांसे में लेकर महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार रुपये भी लिए।

YouTuber befriends woman on Instagram, blackmails her
इंस्टाग्राम (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने पहले फॉलोअर्स बढ़ाने का झांसा दिया, फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा होने के कारण पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Trending Videos


कैंट क्षेत्र के रानीडीहा इलाके की निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इंस्टाग्राम पर सक्रिय है और रील बनाती है। इसी दौरान उसकी पहचान बलिया के बेलथरा रोड निवासी धीरज कुमार मौर्या से हुई। वर्तमान में आरोपी महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शिवाजी चौक पर पेंटिंग का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि युवक ने पहले खुद को मददगार बताते हुए फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच दिया और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि उसने झांसे में लेकर महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार रुपये भी लिए।

आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वही, साथ न देने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed