पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister Bedi laid the foundation stone for the lift in the court

Fatehabad News: मंत्री बेदी ने कोर्ट में किया लिफ्ट का शिलान्यास

Thu, 30 Apr 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Minister Bedi laid the foundation stone for the lift in the court
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री जिला बार एसोसिएशन परिसर में लिफ्ट का ​शिलांयास करते हुए स्
फतेहाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने वीरवार को जिला बार एसोसिएशन परिसर में लिफ्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। लिफ्ट शुरू होने से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी। लिफ्ट करीब 20 लाख रुपये की लागत से लगेगी।
विज्ञापन


मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए। बेदी ने कहा कि लिफ्ट का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा ताकि अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि बार एसोसिएशन में लिफ्ट के शिलान्यास से वकील सहित अन्य कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके कार्य में आसानी आएगी। इस दौरान बार एसोसिएशन प्रधान दिनेश गेरा, पुनीत भूटानी, सितेन्द्र कुमार, संदीप श्योराण, शम्मी कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन जगदीश जाखड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed