{"_id":"6945a8db352d0b556e06dadb","slug":"haryanvi-poet-ramphal-gaur-will-receive-a-literary-award-jind-news-c-199-1-sroh1009-145676-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणवी कवि रामफल गौड़ को मिलेगा साहित्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणवी कवि रामफल गौड़ को मिलेगा साहित्य सम्मान
विज्ञापन
19जेएनडी17: हरियाणवी कवि रामफल गौड़ ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। प्रसिद्ध हरियाणवी कवि, गीतकार व शिक्षाविद रामफल गौड़ को साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए तृतीय प्रोफेसर रामरत्न शर्मा साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
मानव मित्र मंडल के सचिव नरेश वत्स ने बताया कि नरवाना क्षेत्र के साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार दो वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। यह सम्मान मानव मित्र मंडल के संस्थापक स्वर्गीय रामरत्न शर्मा की स्मृति में दिया जाता है।
मानव मित्र मंडल और प्रगतिशील समाज की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए रामफल गौड़ के नाम का एलान किया गया। कवि रामफल गौड़ की अब तक नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनकी प्रमुख विधा सांग रचना है। सम्मान के अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र, रजत कमल और 51 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इसमें प्रदेश के कई ख्याति प्राप्त साहित्यकार भाग लेंगे। इससे पूर्व यह सम्मान साहित्यकार रमेश राज और असीम राना को दिया जा चुका है।
Trending Videos