फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   600 sanitation workers go on strike; 120 tonnes of garbage on the streets.

Kaithal News: हड़ताल पर उतरे 600 सफाई कर्मचारी, सड़कों पर 120 टन कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
600 sanitation workers go on strike; 120 tonnes of garbage on the streets.
नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
कैथल। शहर में सफाई और नगर निकाय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्थिति बिगड़ने लगी है। हड़ताल में जिले के करीब 600 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इसके कारण पूरे शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में चारों तरफ गंदगी के ढेर लग गए हैं। इस समय सड़कों पर करीब 120 टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है।
विज्ञापन

हालांकि डोर टू डोर उठान सुचारु है। सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निकाय के अन्य प्रशासनिक कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। कार्यालयों में पूरी तरह से कामकाज ठप है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी आईडी, एनओसी और टैक्स जमा करने जैसे जरूरी कामों के लिए दूर-दूर से आ रहे आम लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोग सुबह से शाम तक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई भी काम न होने के कारण उन्हें मजबूरी में मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी नगर परिषद कार्यालय परिसर में बैठकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान, सचिव शिचरण और विक्की टांक मौजूद रहे।
विज्ञापन

दमकल विभाग में रोडवेज चालक किए तैनात
हड़ताल का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) के कर्मचारियों की भी हड़ताल के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। आपात स्थिति से निपटने और किसी भी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। प्रशासन ने रोडवेज विभाग के चालकों की ड्यूटी अस्थायी रूप से दमकल विभाग में लगाई है, ताकि इमरजेंसी सेवाएं बाधित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी जारी रहेगी हड़ताल
महेंद्र कुमार बिड़लान और शिचरण ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन थमेगा नहीं। शनिवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल पूरी तरह जारी रहेगी। प्रशासन से मांग है कि इस गतिरोध को खत्म करने के लिए कर्मचारियों से तुरंत बातचीत की जाए, ताकि सड़कों से कचरा साफ हो सके और दफ्तरों में अटके जनता के काम दोबारा शुरू हो सकें।

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed