फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Decision regarding Agri-DISCOMs must be withdrawn immediately: Mukesh

एग्री डिस्कॉम के निर्णय को तुरंत लिया जाए वापस : मुकेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Decision regarding Agri-DISCOMs must be withdrawn immediately: Mukesh
बैठक में एग्री डिस्कॉम के विरोध में नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
राजौंद। सब यूनिट राजौंद में सुबह 9 से 12 बजे तक रोष गेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनिट के कोषाध्यक्ष गुरदेव ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव मुकेश कोटड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। यह कार्यक्रम हरियाणा बिजली कर्मचारी यूनियन और अभियंता संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे और चौथे चरण के अंतर्गत आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा सरकार की ओर से प्रस्तावित कृषि विद्युत वितरण निगम एग्री डिस्कॉम बनाने और गुरुग्राम जिले में निजी कंपनियों को समानांतर बिजली वितरण का लाइसेंस देने के निर्णय का कड़ा विरोध करना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सब यूनिट स्तर पर आम जनता और किसान भाइयों को एग्री डिस्कॉम के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो संयुक्त संघर्ष मोर्चा आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा। उन्होंने बताया कि 11, 12 और 13 अगस्त 2026 को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद भी सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकती है। इस मौके पर यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल, सब यूनिट प्रधान अश्विनी, उपप्रधान कुलदीप बनवाला, यूनिट उपप्रधान विकास जांगड़ा और सुखदेव ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक में एग्री डिस्कॉम के विरोध में नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति

बैठक में एग्री डिस्कॉम के विरोध में नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed