फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather turns pleasant; rain falls for half an hour.

Kaithal News: सुहावना हुआ माैसम, आधा घंटा बरसे बादल

Fri, 07 Aug 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weather turns pleasant; rain falls for half an hour.
बारिश के बीच छाता लेकर स्कूटी से जाते चालक। संवाद
कैथल। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। दोपहर बाद आसमान में अचानक छाए काले बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को ठंडक भरा बना दिया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक हुई इस हल्की बूंदाबांदी ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया, जिससे मौसम बेहद खुशनुमा और सुहावना हो गया है। इस बूंदाबांदी का सीधा असर शहर के तापमान पर देखने को मिला है। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह लुढ़ककर सीधे 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई इस कमी के कारण लोगों को सुबह से सता रही उमस और पसीने वाली गर्मी से निजात मिल गई। बारिश के साथ-साथ शहर में आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही धीमी और ठंडी हवाओं ने गर्मी के असर को पूरी तरह खत्म कर दिया।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद
कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत ने बताया कि हवा में नमी और बादलों की आवाजाही के कारण आगामी 24 से 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इस हल्की बारिश ने न केवल आम जनता को तपिश से राहत दी है, बल्कि वातावरण में जमी धूल-मिट्टी को भी साफ कर दिया है, जिससे हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह हल्की बूंदाबांदी इस समय फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बीच छाता लेकर स्कूटी से जाते चालक। संवाद

बारिश के बीच छाता लेकर स्कूटी से जाते चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed