{"_id":"6a7618e2fa846cecb406a0ad","slug":"a-new-boxing-hall-and-multi-gym-building-will-be-constructed-at-chhotu-ram-indoor-stadium-at-a-cost-of-4445-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153417-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 44.45 लाख से छोटू राम इंडोर स्टेडियम में बनेगा नया बॉक्सिंग हाल और मल्टीपल जिम भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 44.45 लाख से छोटू राम इंडोर स्टेडियम में बनेगा नया बॉक्सिंग हाल और मल्टीपल जिम भवन
विज्ञापन
चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम कैथल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को जल्द ही दो नई खेल सुविधाएं मिलने जा रही हैं। स्टेडियम परिसर में बॉक्सिंग हॉल और मल्टीपल जिम भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। दोनों परियोजनाओं पर कुल करीब 44.45 लाख रुपये खर्च होंगे। नई सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ कैथल शहर के साथ आसपास के गांवों से आने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा।
बॉक्सिंग हॉल के निर्माण पर 23.62 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसके निर्माण की समय सीमा पांच महीने निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से इसके लिए 6 अगस्त को टेंडर जारी किया गया है। ऑनलाइन निविदाएं 12 अगस्त तक जमा करवाई जा सकेंगी और 12 अगस्त को टेंडर खुलेगा।
इसी तरह स्टेडियम में मल्टीपल जिम भवन का निर्माण 20.83 लाख रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा। इसके निर्माण की समय सीमा तीन माह 10 दिन रखी गई है। इसके लिए भी 6 अगस्त को टेंडर जारी किया गया है और इच्छुक ठेकेदार 12 अगस्त तक ऑनलाइन बोली जमा कर सकते हैं और उसके बाद 12 अगस्त का टेंडर खुलेगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण स्थान
बॉक्सिंग हॉल बनने से जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अभी खिलाड़ियों को उपलब्ध संसाधनों में ही अभ्यास करना पड़ता है। नया हॉल तैयार होने के बाद प्रशिक्षण का व्यवस्थित माहौल मिलेगा। इससे शहर के अलावा आसपास के गांवों से आने वाले खिलाड़ियों को भी लाभ होगा। खासकर खेल नर्सरियों और अन्य प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े खिलाड़ियों को अपनी तैयारी को बेहतर करने का अवसर मिलेगा। मल्टीपल जिम भवन बनने से खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस और ताकत बढ़ाने के लिए सुविधा मिलेगी। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। ऐसे में इंडोर स्टेडियम में जिम की सुविधा होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ फिटनेस पर भी काम करने का अवसर मिलेगा।
आरकेएसडी खेल स्टेडियम में चल रही है बॉक्सिंग की नर्सरी
वर्तमान में खेल विभाग की ओर से आरकेएसडी खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग की खेल नर्सरी संचालित की जा रही है लेकिन सुविधाएं कम होने और खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने से सभी खिलाड़ियों को न तो पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं और न ही सभी खिलाड़ी तैयारी कर पाते हैं। शहर में ही बॉक्सिंग के 500 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। ऐसे में शहर के अंदर ही एक और बॉक्सिंग हाल बनने से खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
बॉक्सिंग हाल की है जरूरत : कोच
कोच गुरमीत सिंह का कहना है कि बॉक्सिंग में खिलाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा है और उनको देखते हुए बॉक्सिंग हाल की बहुत जरूरत है। नया बॉक्सिंग हाल बनने से पुराने खिलाड़ियों के साथ-साथ नए खिलाड़ियों को भी अभ्यास करने का मौका मिलेगा। उम्मीद है जल्द ही ये हाल बनकर तैयार होगा। डी प्लान के तहत चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम के बॉक्सिंग हाल व मल्टीपल जिम भवन का टेंडर लगाया गया है। जल्द ही प्रक्रिया के तहत टेंडर अलॉट कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले 6 महीने के अंदर ये दोनों ही निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे और खिलाड़ियों को इनकी सौगात मिल पाएगी।
- अंकुर गर्ग, कार्यकारी अधिकारी, पंचायती राज, कैथल।