{"_id":"69bc4db55cd168886700e1ca","slug":"lack-of-parking-space-causes-traffic-jams-on-hostel-road-troubling-shopkeepers-and-pedestrians-kaithal-news-c-18-1-knl1004-868643-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पार्किंग की कमी से छात्रावास रोड पर जाम, दुकानदार-राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पार्किंग की कमी से छात्रावास रोड पर जाम, दुकानदार-राहगीर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के व्यस्त छात्रावास रोड पर इन दिनों पार्किंग व्यवस्था की कमी के चलते लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। दुकानदार रमण ने बताया कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिसके कारण कई बार ग्राहक वापस लौट जाते हैं और व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
दुकानदार आकाश और राहुल का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या पर जल्द ध्यान देना चाहिए, क्योंकि दिन के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। वहीं राहगीरों को भी जाम के कारण काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। राहगीर सोनू ने बताया कि जाम के कारण सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह खड़े वाहनों के कारण पैदल चलने वालों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। राजेश ने बताया कि जाम के कारण उन्हें अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में देरी हो जाती है और कई बार जरूरी काम भी प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रावास रोड पर दुकानों की संख्या अधिक होने के कारण यहां वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पार्किंग के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।
लोगों ने मांग की है कि इस रोड पर पार्किंग के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि
समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई करेगा, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
Trending Videos