फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ASHA workers devised a strategy for a state-level gherao and protest.

Kurukshetra News: आशा वर्कर्स ने बनाई राज्य स्तरीय घेराव और प्रदर्शन के लिए रणनीति

Fri, 17 Jul 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 17 Jul 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers devised a strategy for a state-level gherao and protest.
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय घेराव और प्रदर्शन को लेकर बैठक में रणनीति तैयार करती आशा वर्कर्स। स्व
कुरुक्षेत्र। शिवाला रामकुंडी में वीरवार को आशा वर्कर यूनियन की बैठक हुई। इस दौरान 21 जुलाई को पंचकूला स्थित एनएचएम महानिदेशक कार्यालय के प्रस्तावित राज्य स्तरीय घेराव और प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। चर्चा हुई कि आशा वर्कर्स की मांगों की सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। इसके विरोध में राज्य कमेटी के आह्वान पर 21 जुलाई को पंचकूला में विशाल राज्य स्तरीय प्रदर्शन होगा। लाडवा और कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स शामिल होंगी। जिला उपाध्यक्ष रानी देवी, कोषाध्यक्ष उषा, ब्लाक अध्यक्ष अनीता तथा सीटू जिला सहसंयोजक अनिल कुमार ने विचार रखे।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि 21 को प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने आशा वर्कर्स की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 10 अगस्त को जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बताया गया कि वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की मानदेय वृद्धि को सरकार ने लागू नहीं किया। आरोग्य मंदिर ऐप, टीबी सर्वे और पोलियो अभियान सहित विभिन्न विभागीय कार्यों का पुराना भुगतान भी लंबित है। लगातार बढ़ते ऑनलाइन कार्यों के दबाव से नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इस अवसर पर हरदीप, सुखविंदर, सुमन, सीमा, प्रवीन कौर, ममता, सोमी और पिंकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed