{"_id":"6a595aa8c511c9012e09f774","slug":"nine-led-screens-smashed-for-broadcasting-the-prime-ministers-welcome-message-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-157891-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रधानमंत्री का स्वागत संदेश प्रसारित करने पर नौ एलईडी स्क्रीनों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रधानमंत्री का स्वागत संदेश प्रसारित करने पर नौ एलईडी स्क्रीनों को तोड़ा
Fri, 17 Jul 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 17 Jul 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुछ शरारती तत्वों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे के दौरान एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन व सिख म्यूजियम के शिलान्यास से पहले शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी एलईडी स्क्रीन को अपना निशाना बनाया।
उन्होंने बुधवार देर रात शहर के सिविल अस्पताल, थीम पार्क, मोहन नगर, सेक्टर-पांच, सेक्टर-सात, पुलिस लाइन, पिपली चौक तथा केयू के दूसरे और तीसरे गेट सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगी नौ एलईडी स्क्रीनों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
इन एलईडी स्क्रीन पर बुधवार रात करीब आठ बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन और हाइड्रोजन ट्रेन से संबंधित संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच बाइक सवार कुछ युवकों ने कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर स्क्रीन पर ईंट-पत्थर और सड़क निर्माण में प्रयुक्त ब्लॉक फेंके, इससे स्क्रीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे भाजपा युवा मोर्चा थानेसर मंडल अध्यक्ष विश्वकांत शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। शुरुआत में उन्हें एक स्क्रीन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। बाद में जांच के दौरान शहर के नौ स्थानों पर लगी एलईडी स्क्रीन टूटी हुई मिली।
तकनीकी टीम की जांच में 96 एलईडी मॉड्यूल और बिजली आपूर्ति सिस्टम खराब पाए गए। तीन स्क्रीन इतनी अधिक क्षतिग्रस्त हुई हैं कि उनमें शॉर्ट सर्किट भी हो गया। मॉड्यूल बदलने और अन्य मरम्मत कार्य पर लगभग नौ लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। संवाद