Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
local-level event will be held at the Kurukshetra University auditorium, where the Prime Minister's program will be screened
{"_id":"6a59b01e5be6f1d60507893e","slug":"video-local-level-event-will-be-held-at-the-kurukshetra-university-auditorium-where-the-prime-ministers-program-will-be-screened-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम, दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम, दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को धर्मनगरी को 447 करोड़ से तैयार रेलवे स्टेशन व ऐलिवेटेड ट्रैक की सौगात देंगे। इसके साथ ही करीब 169 करोड़ से गांव उमरी में नेशनल हाईवे के समीप पांच एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले अत्याधुनिक सिख म्यूजिमय का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री जींद से वर्चुअल माध्यम से रेलवे एलिवेटेड ट्रैक वह रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे तो वहीं चार मंजिला बनने वाले सिख संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम में 500 ई रिक्शा व एक हजार साइकिलों के जरिए लोग पहुंचेंगे। लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आसपास के पूरे क्षेत्र को सजाया गया है।
सात साल में बनकर तैयार हुए ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन को भी रात भर सजाया जाता रहा। रंगीन रोशनी में पूरे स्टेशन को नहलाया गया तो वहीं रंग बिरंगे गुब्बारे, फूल मालाएं भी सजाई गई है।
फिलहाल भी यहां तैयारियों को मुक्कमल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के लोकार्पण किए जाने के साथ ही इस ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी तो यहां स्टेशन भी औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। शहर को पांच फाटकों से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।