{"_id":"69b1cd6466bc0d00c109facb","slug":"commercial-cylinders-stopped-supply-stocks-started-running-out-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-151428-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद, खत्म होने लगे स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद, खत्म होने लगे स्टॉक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एजेंसी पर गैस बुक करवाने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ईरान-इस्राइल युद्ध से बने तनाव के बीच गैस आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। दो दिन से व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद है। इससे एजेंसियों के स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर हैं। इससे होटल, ढाबा व मिष्ठान भंडार, रेहड़ी से लेकर कैटरिंग व अन्य कार्य करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और वे नए ऑर्डर लेने से इन्कार करने लगे हैं।
घरेलू गैस के पर्याप्त स्टॉक व सप्लाई होने से राहत है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन भी अलर्ट है। बुधवार शाम को डीएफएससी नरेश कुमार ने जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों व डीलरों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीएफएससी ने ऐसे अवसर पर कालाबाजारी रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड में उतरने व निगरानी रखने के आदेश दे दिए हैं।
ऑर्डर किए जा रहे कैंसिल, मुश्किल से बनाया 200 लोगों का खाना
कैटरिंग का काम करने वाले रघुबीर ने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर काम चलाने के लिए सीमित ही मिल रहे हैं। अब एजेंसियों से जवाब मिलने लगा है। ऐसे में उन्होंने एक धर्मशाला में 200 लोगों के खाने की व्यवस्था बेहद मुश्किल से की। आगे का ऑर्डर लेने से इन्कार भी कर दिया है। शादियों के चलते ऑर्डर बहुत आ रहे हैं।
कालाबाजारी की कोई शिकायत नहीं
जिला खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल कालाबाजारी की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। अभी तक व्यावसायिक सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक रहा है लेकिन कंपनियों की ओर से सप्लाई बंद की जा चुकी है। वहीं घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। सप्लाई से लेकर बुकिंग व डिलिवरी पहले की तरह सामान्य है। लोगों को अफवाहों में नहीं फंसना चाहिए। घरेलू गैस भी बेवजह घरों में स्टॉक न करें।
व्यावसायिक गैस प्रभावित, घरेलू नहीं : विशाल जोशी
- इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक विशाल जोशी ने कहा कि व्यवसायिक गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक है। वहीं घरेलू गैस की सप्लाई लगातार जारी है जिसके समय में बदलाव किया गया है। बुधवार को भी घरेलू गैस सप्लाई कंपनी की ओर से पहुंची है।
प्रवासी मजदूरों के समक्ष बढ़ा संकट
घरेलू गैस भले ही उपभोक्ताओं को फिलहाल सामान्य रूप से मिल रही है लेकिन प्रवासी मजदूरों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। उन्हें बिना पंजीकरण के गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल भवन के निर्माण में लगे प्रवासी मजदूर करनैल ने कहा कि उन्हें मंगलवार से सिलिंडर नहीं मिल रहा। सभी मजदूर चिंता में हैं। पहले कहीं से भी गैस सिलिंडर मिल जाता था लेकिन अब उन्हें ही सिलिंडर मिल रहा है जो पंजीकृत हैं।
इंडक्शन चूल्हे की बढ़ी बिक्री : कर्ण
शोरूम संचालक कर्ण ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से इंडक्शन चूल्हों की खरीद बढ़ी है लेकिन मारामारी नहीं है। अभी उनके पास गैस सिलिंडर न मिलने के कारण खरीद करने वाला कोई नहीं पहुंचा है।
अभी तक नहीं दिक्कत : नवीन
पिपली रोड पर होटल संचालक नवीन कुमार ने कहा कि अभी तक व्यावसायिक गैस सिलिंडर की भी कोई दिक्कत नहीं रही है। अगले दो से तीन दिन में क्या हो सकता है, वे कुछ नहीं कह सकते।
26 गैस एजेंसियां दे रहीं सप्लाई
जिले में अलग-अलग कंपनियों की करीब 26 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं। इनमें 12 इंडेन, आठ भारत और छह एचपी गैस एजेंसियां शामिल हैं। इन एजेंसियों के माध्यम से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति की जाती है। वहीं करीब सवा दो लाख एलपीजी कनेक्शन ( घरेलू और व्यवसायिक ) मौजूद हैं। इनमें व्यावसायिक कनेक्शन लगभग 12 हजार हैं।
Trending Videos