{"_id":"69b281e63ab5bc6bed066a87","slug":"video-gas-crisis-in-kurukshetra-systems-down-consumers-scrambling-to-make-bookings-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में गैस का संकट; नहीं चल रहे सिस्टम, बुकिंग करवाने के लिए भी भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में गैस का संकट; नहीं चल रहे सिस्टम, बुकिंग करवाने के लिए भी भटक रहे उपभोक्ता
गैस का संकट धर्मनगरी में भी लगातार गहराने लगा है। उपभोक्ताओं में गैस लेने की होड़ लगने लगी है जबकि सिस्टम से लेकर एजेंसियां तक जवाब देने लगी है। एजेंसियां के बाहर नोटिस चस्पाए जाने लगे हैं कि सिस्टम बंद होने की वजह से हम आपकी कोई सेवा नहीं कर पा रहे। एजेंसियों के शटर भी बंद होने लगे हैं तो लोग निराश होकर लौटने भी लगे हैं।
लोगों का कहना है कि न ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न एजेंसी पर कोई बुक कर रहा है। ऐसे में उनके समक्ष गैस लेने का संकट खड़ा हो गया है। कब बुकिंग होगी और कब गैस मिल पाएगी यह भी बताने वाला कोई नहीं है। एजेंसी संचालक व कर्मी गैस सप्लाई सुचारू तो सिस्टम रूकावट होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनालइन बुकिंग सामान्य रूप से नहीं हो पा रही, जिससे उपभोक्ता परेशान होने लगे हैं। हालांकि नोटिस चस्पाने वाली एजेंसियां यह भी स्पष्ट कर रही है कि ऑनलाइन ही बुकिंग करवाएं और गैस सिलेंडर घर पहुंच जाएगा।
उधर कईं एजेंसी संचालकों का दावा, गैस की किल्लत नहीं
शहर में ही कईं एजेंसी संचालकों का दावा है कि गैस की किल्लत नहीं है। लोग अफवाह के चलते ज्यादा एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। गैस उन्हें ही मिल रही है, जिनकी बुक हो रही है। कुछ तकनीकी दिक्कत है, लेकिन बुकिंग हो रही है और गैस भी मिल रही है। आपूर्ति भी सामान्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।