{"_id":"69b016ba89edaf06d206c9db","slug":"lpg-shortage-in-haryana-lpg-price-hike-lpg-price-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: हरियाणा में लोग परेशान, नारनौल में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत; गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: हरियाणा में लोग परेशान, नारनौल में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत; गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, नारनौल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार
एजेंसी पर गैस कॉपी के साथ बुकिंग कराने पर मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड आता है, लेकिन अब यह कोड या तो आ नहीं रहा या कई घंटे बाद आता है।
हरियाणा में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मध्य एशिया में चल रहे युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलिंडरों पर पड़ रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हरियाणा के झज्जर जिले में मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। होम डिलीवरी की सुविधा भी लगभग बंद हो गई है, क्योंकि होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। कॉल व व्हाट्सअप के जरिये बुकिंग कराने के दौरान दिए गए नंबरों पर कॉल कनेक्ट नहीं हो रही।
Trending Videos
देरी से आ रहा डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड
एजेंसी पर गैस कॉपी के साथ बुकिंग कराने पर मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड आता है, लेकिन अब यह कोड या तो आ नहीं रहा या कई घंटे बाद आता है। इस कारण गैस सिलिंडर नहीं दिए जा रहे। गैस एजेंसियों पर लोगों को एक सिलिंडर बुकिंग करवाने के लिए एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल में कर्मिशयल सिलिंडर को लेकर किल्लत
वहीं, हरियाणा के नारनौल में इस समय कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। नारनौल में प्रतिदिन 60 से 80 कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई की जाती है। लेकिन अब आपूर्ति नहीं होने के कारण किल्लत बनी हुई है। वहीं, घरेलू उपयोग के लिए सिलिंडर की आपूर्ति नियमित बनी हुई है। हालांकि एक बार सिलिंडर भरवाने के बाद उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर भरवा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर की खपत प्रतिदिन 500 से 600 के आसपास रहती है। सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति नियमित बनी हुई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अगर सप्ताह भर में हालात नहीं सुधरे तो घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, गैस की किल्लत के कारण आमजन भी अतिरिक्त सिलिंडर भरवा कर रख रहे हैं।