{"_id":"6a6253b11db5ff07ea0f69a8","slug":"advocates-protest-against-the-sdm-and-police-administration-continues-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128455-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम-पुलिस प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम-पुलिस प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन की ओर से वीरवार को सब डिवीजनल जुडिशल मजिस्ट्रेट विक्रांत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्क सस्पेंड समाप्त करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। अधिवक्ताओं ने मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक अदालतों के बहिष्कार और अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड जारी रखने का फैसला किया।
बैठक में न्यायिक अधिकारी मोहित सिंह डाबड़, परविंद्र सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव, कार्यकारिणी सदस्य और अधिवक्ता मौजूद रहे। बार प्रधान संदीप यादव ने बताया कि बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को भी शामिल होना था लेकिन उनके उपस्थित नहीं होने के कारण आगे की रणनीति पर सहमति नहीं बन पाई।
उन्होंने बताया कि एसडीएम और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में लंबे समय से असंतोष है। इसी के विरोध में बार एसोसिएशन ने पहले अदालतों के बहिष्कार और वर्क सस्पेंड का निर्णय लिया था।