फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Superintendent of Police conducted a surprise inspection and sought information about history-sheeters.

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी मांगी

Thu, 23 Jul 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police conducted a surprise inspection and sought information about history-sheeters.
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक ने वीरवार को थाना सदर नारनौल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था का जायजा लिया और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक धर्मवीर से थानों के रजिस्टरों, अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी मांगी। उन्होंने मालखाना, रिकॉर्ड रूम और पुलिसकर्मियों के मैस का मुआयना किया। परिसर में साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था भी जांची गई। लंबित मामलों और जब्त वाहनों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए। गश्त बढ़ाने, आमजन से बेहतर तालमेल स्थापित करने और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर जोर दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed