Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
protest march was taken out from Chitvan Vatika to the Mini Secretariat in Narnaul against the lathi-charge on students at Jantar Mantar
{"_id":"6a63222a60a6d150e70ca5e2","slug":"video-protest-march-was-taken-out-from-chitvan-vatika-to-the-mini-secretariat-in-narnaul-against-the-lathi-charge-on-students-at-jantar-mantar-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ने चितवन वाटिका से लघुसचिवाल तक निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ने चितवन वाटिका से लघुसचिवाल तक निकाला रोष मार्च
नारनौल में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को महेंद्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेसी पूर्व विधायक राव दान सिंह ने नारनौल में चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन एवं जन आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान राव दान सिंह के नेतृत्व मं एडीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
राव दान सिंह ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी लोकतांत्रिक आवाज का सम्मान करने की भी मांग की गई। राव दान सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार पर देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि गरीब माता-पिता मजदूरी करके अपने बच्चों को पढ़ाते हैं और जब बच्चा परीक्षा की तैयारी करता है, तो अंत में पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है। इस हताशा और घुटन के कारण देश में 27 बच्चों ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठा रहे हैं। पूरे देश में सरकार की अनदेखी और निष्क्रियता के खिलाफ विरोध का बिगुल बज चुका है।
स्थानीय नेताओं की गैर-मौजूदगी को लेकर कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम थे और वे पंचकुला में आयोजित प्रदर्शन व दौरों में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है और युवाओं के न्याय तथा सत्ता परिवर्तन के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।