{"_id":"6a6253ef60095e75ec09b18d","slug":"demand-to-restart-suspended-roadways-routes-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128454-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बंद पड़े रोडवेज रूटों को दोबारा शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बंद पड़े रोडवेज रूटों को दोबारा शुरू कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। चरखी दादरी डिपो की ओर से कई वर्षों से संचालित तीन प्रमुख बसें बंद होने से जिले के यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान और जनहित में इन बसों को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त महोदय को एक मांग पत्र सौंपा है।
सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि दादरी डिपो की ओर से लंबे समय से चलाई जा रही बसें बिना किसी ठोस कारण के बंद कर दी गई हैं। इससे प्रतिदिन चंडीगढ़, हरिद्वार और कालका की ओर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सीधी बस सेवा न होने के कारण लोगों को निजी वाहनों या महंगे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से नारनौल शाम 08:30 बजे, महेंद्रगढ़ से हरिद्वार सुबह 05:50 बजे नारनौल से कालका सुबह 08:45 बजे मांग पत्र में प्रमुख रूप से इन तीन बंद पड़ी बस सेवाओं को पुन शुरू करने की मांग की गई है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की गई है कि वे संबंधित डिपो अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द-से-जल्द इन बसों का संचालन दोबारा शुरू करवाएं।