{"_id":"6a6253823ce116cb250a5f70","slug":"apply-for-the-second-year-of-the-pg-program-at-hknv-by-july-27-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128462-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में पीजी के दूसरे वर्ष में 27 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में पीजी के दूसरे वर्ष में 27 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने नए सत्र के लिए 17 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के दूसरे वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 28 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हकेंवि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी और छात्र-केंद्रित प्रवेश प्रक्रिया अपनाता है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बेहतर शिक्षण, शोध, नवाचार और कौशल विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 23 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगा। 28 जुलाई को दोपहर एक बजे तक फिजिकल काउंसिलिंग और दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे समेकित मेरिट सूची, चयनित अभ्यर्थियों और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रहती हैं तो 30 और 31 जुलाई को प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने एमए (अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, हिंदी अनुवाद, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत), एमएससी (रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, डेटा साइंस, सूक्ष्मजीव विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन), एमकॉम और एम.लिब.आई.एससी. सहित कुल 17 पाठ्यक्रमों में आवेदन आमंत्रित किए हैं। संवाद