सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Checks Distributed to Solar Consumers Under the PM Surya Ghar Scheme

Rewari News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर उपभोक्ताओं को किए चेक वितरित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Checks Distributed to Solar Consumers Under the PM Surya Ghar Scheme
सोलर उपभोक्ताओं को चेक वितरित करते कार्यकारी अभियंता ओमेंद्र कुमार। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड।
Trending Videos

गांव पाली गोठड़ा स्थित सब डिविजनल बिजली घर में शनिवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर उपभोक्ताओं को सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में अर्बन रेवाड़ी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता ओमेंद्र कुमार भारद्वाज व एसडीओ एजाज अहमद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बीपीएल परिवारों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। आरए सोलर पावर सोल्यूशन खोरी से नीरज भारद्वाज ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार घरों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए आकर्षक अनुदान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों की फैमिली आईडी में आय 1.80 लाख रुपए तक है, उन्हें 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर 60 हजार रुपये केंद्र सरकार और 50 हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। वहीं 1.80 लाख से 3 लाख रुपए तक आय वाले परिवारों को 80 हजार रुपये केंद्र सरकार और 20 हजार रुपये तक का सहायता दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अभियंता ओमेंद्र कुमार भारद्वाज ने सोलर वेंडरों और उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर सरपंच नरेश यादव भांडोर, नरेंद्र चिमनावास, रमाकांत राजपुरा, अकाउंटेंट विवेक, सीसी कविता, तरुण, बिजेंद्र, प्रदीप भालखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed