{"_id":"6a6b2c22c0c1509f220a22b9","slug":"body-of-youth-abducted-from-rohtak-found-in-beri-canal-two-days-later-family-members-created-a-ruckus-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण, दो दिन बाद नहर से मिला शव; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण, दो दिन बाद नहर से मिला शव; परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 30 Jul 2026 04:24 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:24 PM IST
सार
28 जुलाई की रात करीब 1 बजे काठमंडी पुल के पास सुनील (26) पुत्र पूर्णमासी अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में आए कुछ लोग सुनील को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए थे।
विज्ञापन
मृतक सुनील की फाइल फोटो और पीड़ित परिजनों द्वारा किया गया रोड जाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में दो दिन पहले अपहरण हुए युवक का शव बेरी नहर में मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वीरवार को काठमंडी रोड पर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
रुपयों के लेनदेन को लेकर था विवाद
जानकारी के अनुसार 28 जुलाई की रात करीब 1 बजे काठमंडी पुल के पास सुनील (26) पुत्र पूर्णमासी अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में आए कुछ लोग सुनील को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। परिजनों ने बताया कि सुनील का एक आरोपी से पैसों का लेनदेन का विवाद चल रहा था।
बेरी नहर से मिला सुनील का शव
बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे सुनील का शव बेरी नहर में मिला। सिर पर चोट के निशान थे। शरीर पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई। शव को पीजीआई रोहतक की मॉर्च्यूरी में रखा गया था, जिसका आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा चुका है। आक्रोशित परिजनों ने काठमंडी रोड पर जाम लगाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस और हंगामा भी हुआ। पुलिस और परिजन आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में शांति का माहोल है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।