Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Youth's body found in canal in Rohtak two days after abduction; family creates a ruckus and blocks the road.
{"_id":"6a6b25ef3abe7d6f6509c7df","slug":"video-youths-body-found-in-canal-in-rohtak-two-days-after-abduction-family-creates-a-ruckus-and-blocks-the-road-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में अपहरण के 2 दिन बाद नहर में मिला युवक का शव, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में अपहरण के 2 दिन बाद नहर में मिला युवक का शव, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:52 PM IST
रोहतक। दो दिन पहले अपहरण हुए युवक की लाश बेरी नहर में मिलने के बाद बुधवार को काठमंडी रोड पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने शव मिलने के बाद सड़क जाम कर दी और आरोपियों को कड़ी सजा व इन्साफ की मांग की।
जानकारी के अनुसार 28 जुलाई की रात करीब 1 बजे काठमंडी पुल के पास सुनील (26) पुत्र पूर्णमासी अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में आए कुछ लोग सुनील को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। परिजनों ने बताया कि सुनील का एक आरोपी से पैसों का लेनदेन का विवाद चल रहा था।
कल रात करीब 11:30 बजे सुनील की शव बेरी नहर में मिली। सिर पर चोट के निशान थे। शरीर पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई। शव को पीजीआई रोहतक की मोर्चरी में रखा गया था, जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है। आक्रोशित परिजनों ने काठमांडू रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस और हंगामा भी हुआ। पुलिस और परिजन आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में तनाव नहीं है और पुलिस निगरानी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।