सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Workshop begins to strengthen inclusive education

Bilaspur News: समावेशी शिक्षा को मजबूती देने के लिए कार्यशाला शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Workshop begins to strengthen inclusive education
छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षक। स्रोत: शिक्षा विभाग
विज्ञापन
कल होगा कार्यशाला का समापन, दस जिलों से 50 प्रशिक्षक ले रहे भाग
Trending Videos

शिक्षा विभाग और स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश कर रहा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विशेष बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके खेल कौशल को निखारने के उद्देश्य से बिलासपुर में तीन दिवसीय यूनिफाइड प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश और स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला का शुभारंभ उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) बिलासपुर नरेश चंदेल ने किया। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा आज की आवश्यकता है और विशेष बच्चों को समान अवसर प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे अध्यापकों से आह्वान किया कि यहां से प्राप्त अनुभव और तकनीकों का उपयोग अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से करें। प्रदेश के दस जिलों से आए करीब 50 प्रशिक्षक कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण सत्रों में विशेष बच्चों के लिए खेल गतिविधियों, शारीरिक दक्षता विकास और यूनिफाइड स्पोर्ट्स की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि शिक्षक अपने जिलों में खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट बिलासपुर के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी अपने-अपने जिलों में विशेष खिलाड़ियों को तैयार करेंगे, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग एवं विद्यालय स्टाफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed