सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no shortage of budget for development: Ranjit

विकास लिए बजट की कोई कमी नहीं : रंजीत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई करोड़ से बाल आश्रम और 86 लाख से होगा एसडीएम आवास का निर्माण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी आपसी सहमति से एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, उनकी जीत के लिए कार्यकर्ता एकजुटता से कार्य करेंगे। यह बात सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने सोमवार को विश्राम गृह में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा नगर परिषद और पंचायत चुनाव में जो भी उम्मीदवार जीतकर आएगा उनके लिए हर कार्य एक समान होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई भी कमी नहीं है लेकिन कार्यों को पूर्ण करने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति होनी चाहिए। ढाई करोड़ रुपये से बाल आश्रम के भवन जबकि 86 लाख रुपये एसडीएम आवास का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने 12 वर्ष के अपने कार्यकाल में सुजानपुर के विकास को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया। इस कारण सुजानपुर और टौणी देवी में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई है, लेकिन बीते दो वर्षों में यहां पर कांग्रेस सरकार विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर, विनय कुमार, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed