{"_id":"6a4a9740dab13e4ec409a72d","slug":"van-collides-with-stray-animal-one-dead-kangra-news-c-93-1-una1002-197575-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लावारिस पशु से टकराई वैन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लावारिस पशु से टकराई वैन, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी चंबा जिले के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे वैन अंब से मुबारिकपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक लावारिस पशु अचानक वाहन के सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में विपिन कुमार और चंबा निवासी अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल अवतार सिंह का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।