{"_id":"697a404f8cc6bf6f3603fe37","slug":"sage-janhu-returned-from-his-heavenly-sojourn-after-45-days-kullu-news-c-89-1-klu1002-167622-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वर्ग प्रवास से 45 दिन बाद लौटे देवता जन्हु ऋषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वर्ग प्रवास से 45 दिन बाद लौटे देवता जन्हु ऋषि
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सैंज घाटी में स्वर्ग प्रवास से लौट आए देवता जन्हु ऋषि हारियानों में अपने इष्टदेव के प्रति दिखा
विज्ञापन
परंपरा...ढोल-नगाड़ों से किया देवता स्वागत, सुख-स्मृद्धि का दिया आशीर्वाद
गूर के माध्यम से बोले- नहीं होगी धन-धान्य की कमी, अच्छी होगी बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के देवता जन्हु ऋषि 45 दिनों के बाद स्वर्ग प्रवास से लौट आए हैं। उनके लौटने पर हारियानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ देवता का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।
इस दौरान देवता ने सहायक गूर के माध्यम से वर्षभर की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अनेक प्रकार की बीमारियां दूर होंगी। अन्न और धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने इस दौरान मानव रक्षा रखने का भी आशीर्वाद दिया। देवता ने कहा कि इस बार बर्फबारी काफी अधिक होगी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को देवता जन्हु ऋषि स्वर्ग प्रवास से लौट आए हैं। इस पर हारियनों में देवता का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। बुधवार को दिनभर देवता जन्हु ऋषि के दरबार में आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा और घाटी के लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर देव दरवार में पहुंचे और सभी भक्तों ने देवता से अपने जीवन भर के लिए सुख-शांति और दुख-दर्द दूर करने के लिए आशीर्वाद लिया। देवता के पुजारी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि वीरवार से देवता जन्हु ऋषि अपने हारियान में क्षेत्र की परिक्रमा करने के लिए गांव गांव में जाएंगे। इसमें समस्त देवता के कारकून हारियान शामिल होंगे।
--
Trending Videos