सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of spoiling the atmosphere with misleading video

Mandi News: भ्रामक वीडियो से माहौल खराब करने का आरोप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of spoiling the atmosphere with misleading video
विज्ञापन
फेसबुक पेज पर विवाद, प्राइवेट बस संचालकों ने पेज बंद करने की उठाई मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। निजी बस संचालकों ने एचआरटीसी केलांग नाम से चल रहे एक फेसबुक पेज को बंद करने की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि इस पेज के माध्यम से निजी बसों के खिलाफ भ्रामक वीडियो और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। इससे एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच अनावश्यक तनाव का माहौल बन रहा है। सोमवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी बस ऑपरेटर पंकज महाजन, चमन लाल और डोला राम ने कहा कि एचआरटीसी केलांग नाम से संचालित यह फेसबुक पेज एचआरटीसी का अधिकृत नहीं है। उनका आरोप है कि यह पेज परिचालक ललित राजपूत चला रहा है। बस संचालकों का कहना है कि टीआरपी के लिए इस तरह की पोस्ट और वीडियो से एचआरटीसी और निजी बस संचालकों के बीच टकराव जैसी स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक और मंडलीय प्रबंधक से इस पेज की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पहले भी आरएम और डीएम को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
निजी बस संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे एचआरटीसी के आरएम और डीएम को लीगल नोटिस जारी करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, एचआरटीसी परिचालक यूनियन के राज्य मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने कहा कि सच्चाई हर किसी को कड़वी लगती है। निजी बस ऑपरेटर सही संचालन करें तो किसी को दिक्कत नहीं होगी। एचआरटीसी हित में इसके बारे में हर स्तर पर बात रखी जाएगी। निजी बस ऑपरेटरों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed