Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Skilled hands giving tradition a new identity Sanjay Kumar of Dharampur has been making attractive statues of gods and goddesses for the past 18 years
{"_id":"69afcd330a343932cf026c7b","slug":"video-mandi-skilled-hands-giving-tradition-a-new-identity-sanjay-kumar-of-dharampur-has-been-making-attractive-statues-of-gods-and-goddesses-for-the-past-18-years-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: हाथों में हुनर, परंपरा को दे रहे नई पहचान; धर्मपुर के संजय कुमार पिछले 18 वर्षों से बना रहे देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: हाथों में हुनर, परंपरा को दे रहे नई पहचान; धर्मपुर के संजय कुमार पिछले 18 वर्षों से बना रहे देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:20 PM IST
Link Copied
धर्मपुर उपमंडल की सरसकान पंचायत के रहने वाले संजय कुमार अपने हाथों के हुनर से क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके हैं। पिछले करीब 18 वर्षों से वे देवी-देवताओं की सुंदर और आकर्षक मूर्तियां बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी बनाई मूर्तियां न केवल स्थानीय क्षेत्र में बल्कि आसपास के गांवों में भी लोगों की आस्था का केंद्र बन रही हैं। संजय कुमार ने यह कला अपने पिता से सीखी है और उसी परंपरा को आज भी पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। बचपन से ही उन्हें मूर्तियां बनाने में गहरी रुचि थी। पिता के मार्गदर्शन में उन्होंने इस कला की बारीकियां सीखी और धीरे-धीरे इसमें महारत हासिल कर ली। आज वे विभिन्न देवी-देवताओं की सैकड़ों मूर्तियां तैयार कर चुके हैं, जिन्हें मंदिरों और घरों में स्थापित किया गया है। संजय कुमार बताते हैं कि मूर्ति निर्माण एक साधना की तरह है, जिसमें धैर्य, मेहनत और श्रद्धा की जरूरत होती है। वे मूर्तियों को बनाते समय उनके भाव, आकार और परंपरागत स्वरूप का विशेष ध्यान रखते हैं, ताकि मूर्ति देखने में सुंदर होने के साथ-साथ धार्मिक आस्था के अनुरूप भी लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय कुमार की बनाई मूर्तियों में विशेष आकर्षण और जीवंतता दिखाई देती है। यही कारण है कि क्षेत्र के कई लोग अपने मंदिरों और घरों के लिए उनसे ही मूर्तियां बनवाना पसंद करते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे कलाकार न केवल अपनी कला से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि पारंपरिक शिल्पकला को भी जीवित रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति देवी-देवताओं की मूर्तियां बनवाना चाहता है तो वह संजय कुमार से मोबाइल नम्बर 86268-18064 पर संपर्क कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।