सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for arrest of those who attacked forest guard

Mandi News: वन रक्षक पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of those who attacked forest guard
विज्ञापन
पधर (मंडी)। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, वन वृत्त मंडी की ऑनलाइन बैठक अध्यक्ष छोटू यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें सभी वन मंडलों के प्रधान, महासचिव, प्रतिनिधि और वन वृत्त पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य वन मंडल रोहड़ू में वन रक्षक रोहित के साथ हुई मारपीट की घटना पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में मारपीट में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
Trending Videos

अध्यक्ष ने कहा कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जो कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने वर्ष 2017 की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय वन माफिया से संघर्ष के दौरान वन विभाग के कर्मचारी होशियार सिंह शहीद हो गए थे। इसके बाद फील्ड स्टाफ की सुरक्षा के लिए उन्हें हथियार उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी, लेकिन वह योजना अब तक अमल में नहीं आ पाई है। ऐसे में फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। अध्यक्ष छोटू यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वन रक्षक के लगभग 880 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। पदों को जल्द भरने के लिए अधिसूचना जारी करे। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में राज्य कार्यकारिणी जो भी निर्णय लेगी, वन वृत्त मंडी के सभी कर्मचारी उसका समर्थन करेंगे। साथ ही जल्द राज्य कार्यकारिणी और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में फील्ड कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed