{"_id":"69aeb5d097d808ad50085b08","slug":"jogindernagar-sports-ground-to-be-auctioned-outright-mandi-news-c-90-1-mnd1023-188579-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में एकमुश्त नीलाम होगा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में एकमुश्त नीलाम होगा खेल मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में एकमुश्त नीलाम होगा खेल मैदान
ठेकेदार से मिलेंगी अस्थायी दुकानें
राज्य स्तरीय देवता मेले के लिए समिति ने पूरी कीं औपचारिकताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति ने तैयारियों को तेज करते हुए लघु सचिवालय से सटे खेल मैदान को इस साल भी नीलाम करने का निर्णय लिया है। नीलामी से जुड़ी तमाम औपचारिकताओं को पूरा करते हुए मेला समिति ने मेले में करीब 200 दुकानों को सजाने के लिए खेल मैदान की पैमाइश कर इसे ठेकेदार को एकमुश्त नीलाम करने का निर्णय लिया है।
मेले में आजीविका कमाने वाले अधिकांश कारोबारियों को ठेकेदार के माध्यम से ही अस्थायी दुकानें मिलेंगी। एक से पांच अप्रैल तक सजने वाले पांच दिवसीय राज्य स्तरीय देवता मेले में वर्षा और धूप से कारोबार प्रभावित न हो, इसलिए डोम भी स्थापित होंगे। 16 मार्च को खेल मैदान की नीलामी में हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के बड़े कारोबारी भी हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय देवता मेले की चार सांस्कृतिक संध्याओं और विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के लिए 50 से 60 लाख अनुमानित बजट का खर्च आता है, जिसे डोम, झूले और 200 प्लाटों की नीलामी से अर्जित होने वाले धन को प्रशासन खर्च करता है। यह नीलामी प्रक्रिया बीते दस साल से जारी है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि 16 मार्च को खेल मैदान, डोम और झूले की नीलामी एसडीएम कार्यालय में पूरी होगी। खेल मैदान के आसपास चिह्नित स्थानों में छोटे कारोबारियों को भी उचित दामों में प्लाॅट प्रशासन की देखरेख में आवंटित किए जाएंगे।
Trending Videos