सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Haryana vehicle breaks check post, vehicle damaged

Rampur Bushahar News: हरियाणा की गाड़ी ने तोड़ा नाका, वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस कर्मी समेत 3 घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos
कोटखाई के कोकूनाला का मामला, गाड़ी से एयरगन और नशीला पदार्थ बरामद होने की भी सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई के कोकूनाला में रविवार शाम को हरियाणा की एक गाड़ी ने पुलिस का नाका तोड़ा और कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस टक्कर से एक पुलिस कर्मी और दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सूत्राें के अनुसार, इस गाड़ी में नशीला पदार्थ और एयरगन होने की भी

सूचना है।

हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर कोकूनाला पुल पर गाड़ी को काबू कर लिया। वाहन में एक स्थानीय महिला, उसका बेटा और पंजाब का एक युवक सवार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोकूनाला में रविवार को एक वाहन का पुलिस ने पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काले रंग की हरियाणा नंबर की गाड़ी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस की नजर में आई। इसके बाद पुलिस ने उस गाड़ी को रोकने के लिए नाका लगाया।

चालक ने पुलिस के संकेतों को नजरअंदाज करते हुए वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार में भागने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन ने रास्ते में खड़े और गुजर रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। टक्कर के दौरान एक अन्य वाहन में बैठे एक स्थानीय युवक को चोटें आईं हैं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल कोटखाई पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर

दिया गया।

घटना में पुलिस के एक निजी वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। एक पुलिस के जवान को भी चोट आने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार वाहन की तलाशी के दौरान एक एयरगन बरामद हुई है। साथ ही यह भी चर्चा है कि वाहन से प्रतिबंधित नशा भी पकड़ा गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed