सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   river polluted by washing vehicles

Rampur Bushahar News: गिरि खड्ड में पेयजल योजना के समीप धोए जा रहे वाहन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागा गांव के पास खड्ड किनारे शराबियों का लग रहा जमावड़ा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। बागा गांव के समीप गिरि खड्ड में इन दिनों उठाऊ पेयजल योजना के पास गाड़ियां धोने की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर खड्ड में वाहन धोए जा रहे हैं, वहीं खड्ड किनारे शराबियों का अड्डा भी बनता जा रहा है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की ओर जाने वाली सड़क गिरि खड्ड होकर जाती है। लोग गाड़ियों को धोने के लिए कोटखाई बाजार से लगभग तीन किलोमीटर दूर बागा गांव के समीप गिरि खड्ड पहुंच रहे हैं। गाड़ियों को धोने के दौरान साबुन, सर्फ और शैंपू का प्रदूषित पानी सीधे खड्ड में बहता है, जिससे जलस्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि गिरि खड्ड में आगे कई उठाऊ पेयजल योजनाएं हैं। इसी पानी का उपयोग पीने के लिए किया जाता है। ऐसे में यह प्रदूषित पानी लोगों तक पहुंच रहा है तो गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए, ताकि समय रहते इस समस्या का समाधान हो सके और लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। एसडीएम कोटखाई अभिषेक बरवाल ने कहा कि पुलिस को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed