{"_id":"6947f323c9dda6e4b700d578","slug":"bjp-obc-morcha-meeting-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-167558-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी समाज की भागीदारी से सशक्त होगा भाजपा का संगठन : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी समाज की भागीदारी से सशक्त होगा भाजपा का संगठन : चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा पांवटा साहिब मंडल की बैठक को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने की। इस दौरान स्थानीय विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री विशेषरूप से मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में ओबीसी मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य अभियान एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभियान को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, संगठन को मजबूत करने तथा ओबीसी समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर पांवटा साहिब विधानसभा के विधायक सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ओबीसी समाज के सम्मान, अधिकार और उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य अभियान को जन-आंदोलन बनाकर प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करें, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष पांवटा साहिब हितेंद्र कुमार धवन, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिपार रमेश तोमर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य अभियान पवन चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी, जिला ओबीसी महामंत्री रमेश चौधरी, जिला ओबीसी उपाध्यक्ष अनिल चौधरी सहित जिला एवं मंडल ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos