सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, Zozila Pass Closed And Open, Peoples Got Relief

Srinagar News: हिमस्खलन के कारण जोजिला दर्रा सुबह बंद, दोपहर को यातायात बहाल

विज्ञापन
Kargil, Zozila Pass Closed And Open, Peoples Got Relief
ज़ोजिला पास पर सीमा सड़क संगठन द्वारा राजमार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।स्रोत — स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कारगिल। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर कई स्थानों पर हिमस्खलन की घटनाएं सामने आने के बाद मंगलवार की सुबह इस मार्ग पर यातायात निलंबित रहा। चालक और यात्री ट्रैफिक कंट्रोल प्वाइंट सोनमर्ग पर फंसे रहे। वे कारगिल की ओर आगे बढ़ने के लिए आधिकारिक अनुमति का इंतजार करते रहे।

टीसीपी सोनमर्ग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते सुबह 11:00 बजे तक जोजिला की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके उपरांत दोपहर को यातायात बहाल कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार जोजिला दर्रे के दो से तीन स्थानों पर हिमस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के कर्मियों और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात बहाल करने से पहले प्रभावित मार्गों को दुरुस्त करना और वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना प्राथमिकता रही।

एक अधिकारी ने कहा, जैसे ही बर्फ हटाने का कार्य पूरा हो जाएगा और मार्ग को यात्रा के लिए सुरक्षित आंका जाएगा, वाहनों को कारगिल की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। सोनमर्ग में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री वाहनों और मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लग गई थी जिससे यात्रियों को देरी और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने विशेष रूप से जरूरी यात्रा करने वालों के लिए लंबे इंतजार पर चिंता जताई।

अधिकारियों ने दोहराया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सड़क की स्थिति का पूरी तरह आकलन करने के बाद ही यातायात की अनुमति दी जाएगी।

दिन में बाद में सोनमर्ग से मीनामार्ग की ओर सीमित यातायात की अनुमति दी गई। हालांकि इससे पहले अधिकारियों ने जोजिला दर्रे को रेड घोषित कर दिया था जिसके चलते अस्थायी रूप से यातायात बंद कर दिया गया था। फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed