{"_id":"69b873b4afe82c2dae01457c","slug":"srinagar-tourist-reached-gandherbal-baramulla-srinagar-news-c-10-lko1027-860222-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बर्फ ने बढ़ाया सैर का लुत्फ, फूलों से भरी घाटियां पर्यटकों को लुभा रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बर्फ ने बढ़ाया सैर का लुत्फ, फूलों से भरी घाटियां पर्यटकों को लुभा रहीं
विज्ञापन
बारामुला के गुलमर्ग में पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
- पर्यटन कारोबारियों और होटल वालों को ट्यूलिप गार्डन खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला/गांदरबल। तीन दिन से ऊपरी इलाकों पर रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फ से ढके पहाड़ों और फूलों से भरी घाटियां पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपथरी सहित लगभग सभी पर्यटन स्थल इस समय पर्यटकों से गुलजार है।
श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन में पर्यटकों की भीड़ है, डल में शिकारे के लुत्फ और लाल चौक के घंटा घर पर फोटोग्राफी भी सैलानियों को आकर्षित कर रही है। पर्यटन कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि इन सबसे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। गुलमर्ग के टूरिस्ट गाइड मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में अचानक आई तेजी देखकर बहुत खुशी हुई। पर्यटक बर्फ से ढके खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं।
गुलमर्ग के एक होटल मैनेजर ने भी पर्यटकों की आमद में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज ट्यूलिप गार्डन खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईरान जैसे देशों में पर्यटकों की आवाजाही में आई कमी के कारण भी ज्यादा घरेलू पर्यटक कश्मीर को चुन रहे हैं।
पहली बार बर्फबारी देखने का मौका मिला : अर्पिता
दिल्ली से आई एक पर्यटक अर्पिता ने कहा कि उन्हें पहली बार बर्फबारी देखने का मौका मिला। मार्च के बीच में बर्फबारी देखने का मौका मिलना मैं अपनी खुशकिस्मती मानती हूं। ताजा बर्फबारी ने एक बार फिर गुलमर्ग को सर्दियों के एक जादुई देश में बदल दिया है जिससे ऐसे पर्यटक यहां खिंचे चले आ रहे हैं जो मौसम के आखिर में होने वाली बर्फबारी और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए बेताब हैं।
Trending Videos