फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:01 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 9 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

05:55 PM, 09-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में सड़क किनारे 20-25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस पहचान, मेडिकल जांच, एफएसएल जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
05:47 PM, 09-Jul-2026

Bihar: AIMIM ने चार जिलों में नए अध्यक्ष किए मनोनीत: प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में की घोषणा

अख्तरुल ईमान ने बताया कि अभी केवल सीमांचल के चार जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सभी जिलों के लिए भी जिलाध्यक्षों का चुनाव करेगी।
  और पढ़ें
विज्ञापन
05:28 PM, 09-Jul-2026

सियासी गलियारे में आज क्या-क्या हुआ? प्रशांत किशोर पर किसने क्या कहा? जानिए सब कुछ इस वीडियो में

सियासी गलियारे में आज क्या-क्या हुआ? प्रशांत किशोर पर किसने क्या कहा? जानिए सब कुछ इस वीडियो में और पढ़ें
05:07 PM, 09-Jul-2026

Bihar: सांप के डंसने से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; पहले ओझा के पास लेकर गए थे

मुजफ्फरपुर के चंगील गांव में फल की दुकान पर बैठी 41 वर्षीय रेखा देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन पहले ओझा के पास ले गए, जिससे इलाज में देरी हुई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

और पढ़ें
04:45 PM, 09-Jul-2026

Bihar Crime: भागलपुर में दिनदहाड़े दुस्साहसिक लूट, महिला-बेटी को बंधक बनाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
04:36 PM, 09-Jul-2026

Bihar News: चिता से पुलिस ने जब्त किया गर्भवती महिला का शव, ससुराल वाले भागे; प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी शादी

बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले चिता से एक गर्भवती विवाहिता का शव अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को देखते ही ससुराल वाले शव को चिता पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:23 PM, 09-Jul-2026

Bihar News: मधेपुरा में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर छात्रों का हंगामा, NH-107 करीब ढाई घंटे जाम

मधेपुरा के घैलाढ़ में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के निलंबन के विरोध में छात्रों ने एनएच-107 पर करीब ढाई घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों और पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। विभाग ने उन पर अनुशासनहीनता समेत कई आरोप लगाए हैं।

और पढ़ें
04:13 PM, 09-Jul-2026

Bihar: अपहरण के कुछ घंटे बाद ही हत्या, 29 दिन तक 12 फीट नीचे दफन रहा शव; ईशांत हत्याकांड का खुलासा

समस्तीपुर के ईशांत हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण के कुछ घंटों बाद ही छात्र की हत्या कर शव को 12 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया। रिमांड पर आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस साजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें
04:03 PM, 09-Jul-2026

Bihar Crime: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के आधार पर भागलपुर में दो गिरफ्तार

भागलपुर के नवगछिया में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें
03:52 PM, 09-Jul-2026

Bihar: पिता के 15 दिन बाद इकलौते बेटे की मौत, दूसरे परिवार का भी बुझा चिराग; दो परिवारों के परिजन बेसुध

दरभंगा के कमतौल-दरभंगा स्टेट हाईवे पर गोपालपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है तथा मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed