{"_id":"6a4e5a284463b812ea02b9d1","slug":"video-two-youths-on-a-bike-killed-in-collision-with-a-vehicle-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात टनकपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बुधवार सुबह सड़क किनारे शव पड़े मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा रामजानकी पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, ग्राम सड़ा निवासी 28 वर्षीय रंजीत सोनकर पुत्र राजेंद्र तथा 25 वर्षीय अरविंद राजपूत पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार रात किसी कार्य से न्यूरिया आए थे। देर रात दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना सुनसान स्थान पर होने के कारण देर रात तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे दोनों के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक मनीष चौरसिया ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर क्षेत्राधिकारी नताशा गोयल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
रंजीत सोनकर विवाहित थे। उनकी पत्नी माया देवी को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वह बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अरविंद राजपूत की मौत से भी परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों युवकों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।